Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 हजार रुपये के पक्के मकान को कुर्क किया 

सोनभद्र पुलिस ने गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 हजार रुपये के पक्के मकान को कुर्क किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -5/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

जिलाधिकारी के आदेश पर कोन पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

सोनभद्र । कोन पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गोवंश तस्कर की अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए 37.50 हजार रुपये कीमत का पक्का मकान कुर्क कर सील कर दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की कार्रवाई हुई

न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र द्वारा वाद संख्या D202616660001912, सन 2026, राज्य बनाम हफीज, अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, संबंधित अपराध संख्या धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में आदेश पारित किया गया था।

आदेश में अभियुक्त हफीज द्वारा गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा में वन विभाग की आराजी संख्या-4000 पर निर्मित पक्के मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 37,50,000 हजार रुपये है, को कुर्क किए जाने का आदेश दिया गया था। लगाया सील उक्त आदेश के अनुपालन में आज को प्रभारी थाना कोन एवं नायब तहसीलदार ओबरा की उपस्थिति में थाना कोन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई गई तथा कुर्की संबंधी बोर्ड लगाकर उक्त पक्के मकान को सील कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हफीज पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

अभियुक्त हफीज के विरुद्ध गोवंश तस्करी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसी आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत उसके विरुद्ध थाना कोन पर धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

कुर्क की गई संपत्ति पक्का मकान, स्थान ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा, जनपद सोनभद्र, आराजी वन विभाग आराजी संख्या-4000, अनुमानित कीमत 37,50,000,

कुर्की करने वाली टीम

प्रभारी थाना कोन, नायब तहसीलदार ओबरा, हल्का लेखपाल एवं थाना कोन पुलिस बल मौजूद रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *