Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण प्राकट्य महोत्सव
format: 2; filter: 2203; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 3; delta:1; bokeh:1; module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Mostly cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;

सोनभद्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण प्राकट्य महोत्सव


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

format: 2; filter: 2203; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 3;
delta:1;
bokeh:1;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Mostly cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;

 

सोनभद्र। धर्म और आस्था की नगरी सोनभद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे जिले में हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सोनभद्र जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, चोपन, घोरावल, जुगैल, रेणुकूट स्थित राधाकृष्ण मंदिर, एनसीएल बीना, खड़िया बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, कृष्णशिला सहित सभी थाना क्षेत्रों स्थित राधा-कृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण झांकी, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया था।

 

एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित मंदिर में भव्य आयोजन हुआ

 

जन्माष्टमी के अवसर पर सबसे भव्य आयोजन एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिषर क्षेत्र स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया।

मंदिर परिसर में दोपहर से ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, माखन चोरी लीला और वृंदावन की रास लीला पर आधारित नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

आवासीय परिसर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे

 

जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।

 

पूरा जिला व्रत-पूजन और भक्ति में डूबा

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले भर में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रात्रि 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस मनाया गया, पूरा मंदिर परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “नंद घर आनंद भयो” के जयकारों से गूंज उठा। पुजारियों द्वारा भगवान का महाभिषेक कर महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

 

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जिले में शांति व्यवस्था बनी रहने की कामना की। जन्माष्टमी के इस पावन आयोजन ने पूरे आवासीय परिषद क्षेत्र सहित पूरे सोनभद्र जिले को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी के साथ IGRS में उत्कृष्ट कार्य पर महिला आरक्षी को सम्मानित किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *