Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की टेलिफोन केबल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की टेलिफोन केबल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 27//6/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में तथा शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी की टेलिफोन केबल की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बीते शुक्रवार को थाना शक्तिनगर पर चोरी की टेलिफोन केबल के संबंध मे धारा 305(ई) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। शनिवार को शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलियानाला पुलिया नम्बर-10 के पास से चोरी की टेलिफोन केबल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 331(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। चोरी का माल खरीदने वाला अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्तों में सुग्रीव रावत, पुत्र विनोद रावत उम्र करीब 24 वर्ष निवासी सिम्पलेक्स कॉलोनी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश स्थायी पता बीरसीनपुर, थाना सिटी कोतवाली, जनपद रीवा मध्यप्रदेश व मनीष पुत्र अरविन्द सिंह उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी सिम्पलेक्स कॉलोनी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश है।
भूरे रंग की मोटी टेलिफोन केबल लगभग 6 ,5 , 3 मीटर है। भूरे रंग की टेलिफोन केबल के दो बंडल लगभग 8 मीटर एवं 3 मीटर, भूरे रंग की टेलिफोन केबल का एक बंडल लगभग 7 मीटर, बहुरंगी पीली, नीली, काली एवं लाल, टेलिफोन केबल लगभग 4 मीटर बरामद किया गया है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *