मध्यप्रदेश सिंगरौली
दिनांक -1/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले में बरगवां पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मिनी ट्रक में लदा अवैध कबाड़ जप्त किया है।
आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट के करीब बरगवां थाना को सूचना प्राप्त हुई कि गोरबी तरफ से वाहन संख्या MP, 53, GA ,3061 में अवैध कबाड़ लोडकर सीधी तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. और एडिशनल एसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी रोशनी पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम ने बरगवां में घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तलाशी में ट्रक में पुराने कूलर, क्षतिग्रस्त साइकिलें, लोहे की चादर, प्लेट, पाइप, सरिया, बीयर के डिब्बे, तगाड़ी, टीना, सिल्वर तार सहित अन्य कबाड़ भरा मिला, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। 8 लाख की मिनी ट्रक भी जप्त की गई है। चालक लवकुश कोल पिता कैलाश कोल उम्र 40 वर्ष निवासी चंदवाही थाना बहरी जिला सीधी से कबाड़ के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने थाना बरगवां में धारा 106 BNSS के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
News Point 24×7

News Point 24×7