Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि – के तहत 36 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार – 30 लाख का माल बरामद

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि – के तहत 36 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार – 30 लाख का माल बरामद


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -29/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र । सोनभद्र में पुलिस को ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी सफलता मिली है, जहां रॉबर्ट्सगंज पुलिस और SOGटीम ने उड़ीसा से बलिया ले जाया जा रहा 36 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। स्कॉर्पियो समेत कुल 30 लाख का माल जब्त कर 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

वीओ – 28 अगस्त की रात 10 बजे चंद्रयान तिराहा भंडार खुर्द हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद स्कॉर्पियो UP32HQ1416 को रोका। भागने की कोशिश कर रहे 4 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। CO नगर की मौजूदगी में तलाशी में पिछली सीट के नीचे 37 बंडलों में 36.5 किलो अवैध गांजा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कि गई।

 

 

वीओ – पूछताछ में तस्करों ने बताया वो बलिया के एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं। संभलपुर उड़ीसा से गांजा लाकर बलिया पहुंचाने पर 15 हजार रुपये मिलते हैं। 27 अगस्त को दो गाड़ियों से निकले थे, जशपुर छत्तीसगढ़ में चेकिंग देख किया कार छोड़कर स्कॉर्पियो में आए। छत्तीसगढ़ में छोड़ी गई किया कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद होने की सूचना है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विधिचंद्र यादव मऊ, साजिद अली, रईस खान, आदित्य जायसवाल कुशीनगर थाना रॉबर्ट्सगंज में NDPS एक्ट में केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *