यूपी -सोनभद्र
दिनांक –25/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई अभी तक
सोनभद्र पुलिस ने एंबुलेंस में बने तहखाने से 48 लाख का गांजा बरामद कर बंगाल के तस्कर को गिरफ्तार किया

एंकर । सोनभद्र से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत एंबुलेंस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। थाना हाथीनाला पुलिस और लखनऊ एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एंबुलेंस से 81 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 48 लाख रुपये आंकी गई है।
वीओ – एंबुलेंस, गांजे के बंडल, फर्श में बना तहखाना
दरअसल ANTF लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एंबुलेंस में गांजा लेकर सुल्तानपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर हाथीनाला तिराहे पर दुद्धी मार्ग पर चेकिंग लगाई गई। एंबुलेंस नंबर WB04F3083 को रोकने पर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में पुलिस भी हैरान रह गई। एंबुलेंस के फर्श में एल्युमिनियम की चादर के नीचे गुप्त तहखाना बना था, जिसमें 36 टेपशुदा बंडलों में 81.300 किलोग्राम गांजा छिपाया गया था।
वीओ – गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर सरकार, निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि ये गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लोड कराया गया था और सुल्तानपुर में किसी अज्ञात पार्टी को देना था। पुलिस ने गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस जिसकी कीमत 7 लाख है, एक मोबाइल और 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना हाथीनाला में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
SP अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शुद्धि में ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
एंबुलेंस के फर्श में बना था सीक्रेट बॉक्स, 81 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार*
वीओ – सोनभद्र के हाथीनाला थाने में पुलिस ने एंबुलेंस से 81.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 41 लाख और एंबुलेंस समेत कुल 48 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन शुद्धि चलाया जा रहा है। ANTF लखनऊ और हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने दुद्धी मार्ग पर चेकिंग के दौरान WB04F3083 नंबर की एंबुलेंस पकड़ी। जांच में पता चला कि एंबुलेंस के फर्श में गुप्त कैबिनेट बनाकर गांजा छिपाया गया था। पुलिस ने मुर्शिदाबाद निवासी समीर सरकार (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लोड कर सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7