Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के ओबरा में 2 दिन की मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी, लोगों ने होटल में ली शरण

सोनभद्र के ओबरा में 2 दिन की मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी, लोगों ने होटल में ली शरण


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -24/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र /सोनभद्र के ओबरा में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर पंचायत के सफाई और जल निकासी के दावों की पोल खुल गई है। अधूरी नालियों के कारण कई इलाकों में घुटने भर पानी भरा है, वार्ड नंबर 18 में तो घरों में पानी घुसने से लोगों को होटल और धर्मशाला में शरण लेनी पड़ रही है।

तस्वीरें ओबरा के वार्ड नंबर 18 की हैं, जहां सड़कें तालाब बन गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरी नालियों और सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि एक निजी विद्यालय ने नाली पर ही निर्माण कर लिया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। लोग घुटने भर पानी में खड़े होकर विरोध जता रहे हैं। लगातार बारिश से छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। वहीं खदानों में पानी भरने से खनन कार्य ठप है, जिससे करोड़ों के नुकसान की आशंका है। परेशान वार्डवासियों ने आज ओबरा एसडीएम रवि कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।

 

 

फोन पर SDM रवि कुमार ने कहा कि जल निकासी के लिए पंप लगाए जा रहे हैं और पानी निकालने की व्यवस्था लगातार की जाएगी। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

वीओ – ओबरा में 2 दिन से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वार्ड 18 में घुटने भर पानी भरने से कई घरों में पानी घुस गया है। लोगों का आरोप है कि अधूरी नालियों और एक निजी स्कूल द्वारा नाली पर निर्माण से जल निकासी बाधित है। प्रभावित लोगों ने SDM से शिकायत की है। SDM रवि कुमार ने पंप लगाकर पानी निकालने का आश्वासन दिया है।

 

बाइट ( विवेक कुमार सभासद प्रतिनिधि ओबरा नगर पंचायत सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *