यूपी -सोनभद्र
दिनांक -25/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

ग्रामीणों की मदद से सभी को एंबुलेंस द्वारा दुद्धी सीएचसी उपचार के लिए भर्ती कराया गया

सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली के नगवा गांव में देर शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसने वालों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई। आस-पास के ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार नगवा गांव निवासी राजमोहिनी उम्र 32 वर्ष पत्नी सूर्यप्रकाश अपनी देवरानी हीरमन उम्र 33 वर्ष पत्नी जगदीश संग घर के बाहर एक पेड़ के समीप बैठी थी एवं चारपाई पर रेनबो उम्र 7 वर्ष सुरेश उम्र 15 वर्ष तथा आशीष उम्र 12 वर्ष पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक मौसम बदलने के साथ तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी तेज कड़कड़ाहट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी बिजली के चपेट में आने से झुलस चुके थे। आनन-फानन में सभी घायलों को सुरक्षित जगह ले जाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दुद्धी सीएचसी उपचार हेतु भर्ती कराया । चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने बताया अस्पताल आए सभी घायलों का उपचार जारी है, उन्हें चिकित्सकिय देखरेख में रखा गया है। 2 घायलों की स्थिति गंभीर है उनका विषेश ध्यान दिया जा रहा है। मानसून के बरसात के दौरान आकाशीय बिजली कि घटनाएं बढ़ जाती है ऐसे में न्यूज पांइट आपसे आग्रह करता है कि गरज-चमक से बचने के लिए पेड़ों के नीचे, खुलें मैदानो, खेतों या खुले बरामदों में,टीन शेड, बिजली के खंभो के पास न रहे साथ ही बिजली के उपकरणों का उपयोग भी न करें इस दौरान सुरक्षित घरों,भवन में ही रहें।
News Point 24×7
News Point 24×7