यूपी -सोनभद्र
दिनांक -22/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यालय से स्वर्ण जयंती चौक तक पदयात्रा निकाली गई

धर्मेन्द्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे कि मांग कार्यकर्ताओं ने किया

कांग्रेसियों ने पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया
कांग्रेसियों ने छात्रों कि मांगों को जल्द से जल्द मानने कि मांग कि
सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर अस्पताल ले जाने का विरोध किया
कांग्रेसियों ने मांगे न माने जाने पर आंदोलन कि बात कही
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात
सोनभद्र । सोनभद्र में कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से स्वर्ण जयंती चौक तक कांग्रेसियों ने राहुल गांधी कि गिरफ्तारी और जंतर-मंतर पर धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा एवं नीट पेपर लीक व्यवस्था सुधार कि मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों संग पुलिसिया लाठीचार्ज छात्राओं व लड़कियों संग हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। कांग्रेस नेताओं ने आज राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर राहुल गांधी के गिरफ्तारी जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज और जो लोग बिना पुलिस वर्दी में लाठीचार्ज के दौरान लाठीचार्ज करते देखे गए ऐसे लोगों पर कार्रवाई कि मांग कि। इस दौरान विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई वापस न लेने पर आंदोलन के चेतावनी दी। राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कार्यालय से काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए गए। राहुल गांधी कि गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। पैदल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर पदयात्रा समाप्त हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार देश नहीं चला पा रही है देश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं और आवाज उठाने वालों पर इस तरह से पुलिसिया कार्रवाई हो रही है। विपक्ष कि आवाज को दबाया जा रहा है,संसद में भी विपक्ष कि बातो पर चर्चा नहीं होती है।
बाइट ( रामराज सिंह गौड़ जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र)
बाइट ( संगीता श्रीवास्तव महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र)
बाइट ( राजीव त्रिपाठी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7