यूपी -सोनभद्र
दिनांक -21/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पीडब्ल्यूडी विभाग कि बड़ी लापरवाही आई सामने

सोनभद्र। सोनभद्र में जिला कारागार गुरमा को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग बह गया है। सोमवार रात हुई बारिश के कारण घाघर नदी पर बने संपर्क मार्ग कि बरसाती पानी ने पोल खोलकर रख दिया है। मंगलवार को जब स्कूली छात्र छुट्टी होने के बाद अपने घर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर पहुंचे तो नजारा देखकर चौक गए घाघर नदी पर बना संपर्क बह जाने के कारण मार्ग के दोनों छोर पर स्थानीय लोग जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्र से वीडियो वायरल कर कुछ लोगों ने इसे जिलाधिकारी को ध्यान देकर कार्रवाई व उचित समाधान कि मांग कि है क्योंकि अभी तो पूरी बरसात बची है ऐसे में अगर वैकल्पिक मार्ग का सही मरम्मत नहीं हुआ तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसे बनवाया गया था और कुछ ही समय में यह ढह गया जिससे साफ होता है कि मार्ग बनाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया होगा। वैकल्पिक मार्ग के ढह जाने से अब लोगों को तकरीबन पांच से सात किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, इससे स्कूली छात्र, मजदूर, व्यापारी सहित गुरमा कारागार बंदियों से मिलने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
News Point 24×7
News Point 24×7