Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली पुलिस ने नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान का आगाज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से रैली का शुभारंभ किया 

सिंगरौली पुलिस ने नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान का आगाज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से रैली का शुभारंभ किया 


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक -16/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

रैली में विधायक व एसपी के साथ काफी संख्या में छात्र सम्मिलित हुए

सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में प्रदेशव्यापी नशे से दूरी है जरुरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान के तहत आज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में विधायक रामनिवास शाह एसपी षियाज के एम के मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। रैली में नशे के खिलाफ छात्रों एवं नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सहभाग करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जागरुकता रैली के माध्यम से समाज संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। विधायक रामनिवास शाह ने कहा नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला कर देता है। नशे के कारण सामाजिक कुरीतियां, अपराध, पारिवारिक विघटन एवं सांस्कृतिक मूल्यों का हृास होता है। नशे से युवाओं को दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी को नशामुक्ति कि शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चलाया गया। गढवा थाना में 100 नागरिको को घोघरा बाजार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ने से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। चितरंगी थाना के धवई में 200 ग्रामीणों को महिला एवं पुरुष, युवाओं को नशे से दूर रहने कि जानकारी दी गई। नवानगर थाना के निगाही गेट के सामने जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन नशे के दूष्प्रभाव कि जानकारी दी गई तथा नशा न करने कि शपथ दिलाई गई।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *