Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में मधुपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमीनी विवाद को लेकर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट किया वीडियो आया सामने 

सोनभद्र में मधुपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमीनी विवाद को लेकर अराजक तत्वों द्वारा मारपीट किया वीडियो आया सामने 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -17/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

बुजुर्ग सहित बेटे को जमकर पीटा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी के मधुपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दर्जनभर अराजक तत्वों ने बुजुर्ग सहित उसके बेटे को जमकर पीटने का वीडियो प्रकाश में आया है कथित बीच-बचाव कर रहे डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों को भी चोट लगी। सूत्रों अनुसार दो पक्षों में पहले तो घर खेत में विवाद हुआ मारपीट होने के बाद डायल 112 पुलिस ने मामला शांत कराकर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल को भर्ती कराया वहां भी मनबढ़ पहुंचकर बुजुर्ग को लात घुसो से मारने लगे इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए बेटे व डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों को भी चोट लगी। मिली जानकारी अनुसार सुकृत चौकी के अंतर्गत दो पक्षों में आपस में जमीनी विवाद कि बात बताई जा रही है जहां मारपीट होने कै बाद पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद डायल 112 पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भर्ती कराने ले गये जहां पहुंचकर अराजक तत्वों ने बुजुर्ग को को पीटा ही साथ में बीच-बचाव के लिए आए बेटे सहित डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी चोट लगना बताया जा रहा है। घायल बुजुर्ग का व बेटे का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद किया गया इसके बाद जब उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया तब वहां भी मनबढ़ पहुंचकर मारपीट करने लगे। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अखिलेश के हाथों में चोट लगना बताया गया साथ ही बताया जा रहा है कि रिकार्ड रजिस्टर भी फाड़ा गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा – तफरी का माहौल बना रहा। घटना कि जानकारी सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा सीओ सिटी को दी गई। सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस रामस्वरुप वर्मा व सुकृत चौकी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *