सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -12/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

रीवा – सीधी टनल एवं देवसर बाजार में रील स्टंटबाजी युवक को पड़ी भारी पुलिस ने किया चालान

सिंगरौली। सिंगरौली एसपी षियाज के एम के निर्देशन एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन कराने को लेकर सिंगरौली जिले की जियावन पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को संज्ञान में लेकर देखा एक युवक द्वारा रीवा – सीधी टनल मार्ग एवं देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीडभाड वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किये जाने पर संबंधित युवक को चिन्हित कर पकड़ा तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। युवक को समझाया गया कि सार्वजनिक सड़क,में रोड, टनल एवं बाजार आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए नहीं। ऐसे लापरवाही स्वयं की जान के साथ साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी ख़तरे में डाल सकती है। युवक अपने कृत्य पर खेल व्यक्त करते हुए माफी मांग कहा सार्वजनिक सड़क,टनल,मेन रोड एवं बाजार जैसे स्थान बाइक स्टंट करने के लिए नहीं बल्कि आमजन के लिए सुरक्षित आवागमन हेतु होता है। उसने युवाओं से अपील किया की रील ,दिखावे या सोशल मीडिया लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिन्दगी जोखिम में न डालें। सड़क पर स्टंट न करें। हेलमेट पहने, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बने।
News Point 24×7
News Point 24×7