Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में वाराणसी जोन 43 वें अंतर्जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ 

सोनभद्र में वाराणसी जोन 43 वें अंतर्जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -12/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एसपी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित वाराणसी जोन के 43। वे अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल कला , अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से संपन्न हुई। समापन समारोह में एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा खेल शारिरिक एवं मानसिक सुदृढता के साथ – साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करता है। इस तरह के आयोजन पुलिस बल कि कार्यकुशलता, समन्वय एवं सकारात्मकत प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में इसी तरह उत्साह एवं समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली खेल परंपरा को नये ऊंचाईयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी विजेता एवं आजमगढ़ उपविजेता रहा। महिला वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी विजेता व सोनभद्र उपविजेता रहा। टेबल टेनिस टीम चैम्पियनशिप पुरुष प्रतियोगिता में मऊ विजेता मिर्जापुर उपविजेता रहा, महिला वर्ग में सोनभद्र विजेता जौनपुर उपविजेता रहा। बैडमिंटन ओपन चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी के आरक्षी गोविंद यादव विजेता व उपनिरीक्षक राजन यादव उपविजेता रहें। महिला सिंगल वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी की महिला मुख्य आरक्षी रीचा यादव विजेता गाजीपुर की आकांक्षा बौद्ध उपविजेता रही। टेबल टेनिस ओपन चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग सिंगल में अतिशय कुमार सिंह एएसपी जौनपुर विजेता बलिया के आरक्षी चन्द्रकान्त वर्मा उपविजेता रहें। महिला सिंगल वर्ग में सोनभद्र की महिला आरक्षी नेहा गिरी विजेता आरक्षी अर्चना उपविजेता। प्रतियोगिता के अन्य विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, निर्णायक मंडल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों,टीम प्रबंधकों, प्रतिभागी खिलाडियों एवं प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *