Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली पुलिस ने प्रतिबंध ऑनरेक्स कोडिनयुक्त कफ सीरप सहित स्कार्पियो जब्त किया 

सिंगरौली पुलिस ने प्रतिबंध ऑनरेक्स कोडिनयुक्त कफ सीरप सहित स्कार्पियो जब्त किया 


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक -8/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

722 शीशी में 72.2 लीटर ऑनरेक्स कोडिनयुक्त कफ सीरप सहित एक अभियुक्त व विधि विरुद्ध बालक हिरासत में

 

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक रीवा व हेमंत सिंह चौहान पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा द्वारा अवैध नशे पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश के अनुपालन में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के एम एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी रोशनी पटेल सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना बरगवा उप प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स विंग कम्पनी कफ सीरप एवं स्कार्पियो वाहन जब्त किया है। बुधवार को बरगवा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आजादपुर (घिनहागांव) की ओर से सफेद स्कार्पियो वाहन संख्या एमपी,53, सीए 6578, में अवैध प्रतिबंधित कोडिन युक्त विंग ऑनरेक्स कम्पनी की कफ सीरप कसर की ओर बिक्री हेतु लेकर जा रहा है। सूचना पर बरगवा थाना प्रभारी द्वारा वाहनों की जांच करने के दौरान संदिग्ध स्कार्पियो वाहन को घेराबंदी कर रोक कर तलाशी ली गई तो तीन प्लास्टिक की बोरियों में प्रतिबंधित नशीली दवा ऑनरेक्स सिरफ करीब 722 शीशीयो मिली। स्कार्पियो चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई तथा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नशीली दवा एवं स्कार्पियो जब्त कर लिया गया। अभियुक्त रजनिश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद दोनों को जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *