Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पन्नूगंज पुलिस ने वर्षों पूर्व चोरी हुए 518 ग्राम चांदी के आभूषण वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया 

सोनभद्र पन्नूगंज पुलिस ने वर्षों पूर्व चोरी हुए 518 ग्राम चांदी के आभूषण वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -10/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद में मुकदमाती मालों के शीघ्र निस्तारण एवं उनके वास्तविक स्वामियों को समयबद्ध सुपुर्दगी सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा धारा 380/411 भा.द.वि. से संबंधित माल मुकदमाती 518 ग्राम चांदी के आभूषण माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनके वास्तविक स्वामी अनिल कुमार पुत्र लखपति, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को विधिवत सुपुर्द किया।

उक्त कार्यवाही में थाना पन्नूगंज के हेड मुहर्रिर ओमप्रकाश यादव द्वारा आवेदक से संपर्क स्थापित कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। माननीय न्यायालय से सुपुर्दगी आदेश प्राप्त होने के उपरांत माल मुकदमाती को सुरक्षित एवं सही-सलामत उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया। वर्षों पूर्व चोरी हुए अपने चांदी के आभूषण पुनः प्राप्त कर आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *