यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने आए थे

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला

राज्यसभा सांसद ने कहा वोट चोरी के लिए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश में 13.37 करोड़ वोट कटवाए
राज्यसभा सांसद अनुसार यूपी में 13 लाख वोट फर्जी तरीके से जोड़े गए
संजय सिंह ने धांधली करवाकर चुनाव हुए उन्हें रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं
राज्यसभा सांसद ने ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने कि मांग कि
राज्यसभा सांसद ने विंध्यवासिनी एक्सप्रेसवे के विस्तार में कहा 72 गांवों की भूमि जबरन लेने का आरोप लगाया
सांसद अनुसार घोरावल क्षेत्र के 72 गांवों की उपजाऊ जमीनो को जबरन लिया जा रहा
संजय सिंह ने कहा किसानों को भूमि के मुआवजा के रुप में औने-पौने दाम दिए जा रहे
राज्यसभा सांसद ने कहा यूपी में स्कूल और स्वास्थ्य सरकार ने स्कूलों के मर्जर के नाम पर 26 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए
संजय सिंह अनुसार वहां शराब के अड्डे बन गए
संजय सिंह ने कहा अस्पतालों में मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन हो रहे
राज्यसभा सांसद ने दिल्ली की घटना पर कहा दिल्ली में बेटियों के साथ बर्बरता हुई
संजय सिंह ने कहा पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा सिर्फ ज्ञानू को बचाने के लिए एक लाख पुलिस लगाई गई
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आप की तैयारी पूरी संगठन विस्तार के लिए पांच चरणों में पदयात्रा हो चुकी है
सोनभद्र। सोनभद्र में घोरावल विधानसभा में आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और यूपी चुनाव का सियासी बिगूल फूंका उनके साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न नगर निगम पालिका अध्यक्ष/मेयर रानी अग्रवाल, प्रांत यूपी अध्यक्ष पवन तिवारी, सोनभद्र जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और विधानसभा प्रभारी सुनील पांडे मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
वीओ – आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा वोट चोरी के लिए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश में 13.37 करोड़ वोट कटवाए हैं। यूपी में 13 लाख वोट फर्जी तरीके से जोड़े गए। उन्होंने मांग की धांधली करवाकर जो भी चुनाव हुए हैं उन्हें रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए।
वीओ – संजय सिंह ने सोनभद्र में विंध्यवासिनी एक्सप्रेसवे के विस्तार में 72 गांवों की जमीन का मुद्दा उन्होंने कहा विंध्यवासिनी एक्सप्रेसवे के नाम पर घोरावल क्षेत्र के 72 गांवों की उपजाऊ जमीनो को जबरन ली जा रही है, किसानों को भूमि के मुआवजा के रुप में औने-पौने दाम दिया जा रहा है। आप इसको लेकर 72 गांवों में जनसंपर्क कर बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रांत और जिला टीम को दी गई है, वो वहां जाकर उनसे संपर्क करेंगे।
वीओ – आप राज्यसभा सांसद ने यूपी सरकार में स्कूल और स्वास्थ्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी कि योगी सरकार ने स्कूलों के मर्जर के नाम पर 26 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए, अब वहां शराब के अड्डे बन गए हैं। अस्पतालों में मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन हो रहे हैं।
वीओ – दिल्ली की घटना पर संजय सिंह ने कहा दिल्ली में बेटियों के साथ बर्बरता हुई, पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। एक व्यक्ति को बचाने के लिए एक लाख पुलिस लगाई गई है।
वीओ – आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आप की तैयारी पूरी है। संगठन विस्तार के लिए पांच चरणों में पदयात्रा हो चुकी है, अरविंद केजरीवाल और पीएसी की बैठक के बाद सीटों और गठबंधन पर फैसला होगा।
बाइट – (संजय सिंह आप राज्यसभा सांसद)
News Point 24×7
News Point 24×7