Breaking News
Home / खबरे / चोपन पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया

चोपन पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 9/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस, 3 पड़िया एवं 1 पड़वा बरामद

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस, 3 पड़िया एवं 1 पड़वा बरामद किया गया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार वादी द्वारा थाना चोपन पर भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर चोपन पुलिस द्वारा धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। बुधवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्र अंतर्गत विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस, 3 पड़िया एवं 1 पड़वा बरामद किया गया। पुलिस अनुसार

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखा था तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तो में अमर राज उर्फ अमृत उम्र 22 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू

उम्र 27 वर्ष पुत्र जितेन्द्र प्रसाद,

निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, बाल अपचारी, उम्र लगभग 15 वर्ष। पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *