Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सोनभद्र दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -8/7/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन कर स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा कार्यालय पहुंचे

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कराकर गदा भेट किया

सर्किट हाउस में संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था,राम मंदिर चंदा चोरी सहित अहम मुद्दों पर बात रखी प्रेसवार्ता में

 

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने बैनर , पोस्टर लगा रखा था

 

फूलमाला से स्वागत कर जमकर नारेबाजी हुई

 

सोनभद्र। सोनभद्र में अपने प्रथम आगमन पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर नारेबाजी के साथ किया। सोनभद्र पहुंचने पर पहले वह प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनपद के सुख-समृद्धि की कामना किया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक पर काफी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान उनपर बुलडोजर से पुष्प वर्षा कराई गई जो कार्यक्रम को आकर्षण बना रहा। स्वागत अभिनंदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने के लिए चर्चा किया। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन कि गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। सर्किट हाउस में पत्रकारों संग प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोनभद्र आया हूं,उनका प्रयास प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचने का है। अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावो को सुनना है,इसी के तहत यह दौरा भी है ‌। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सक्रिय बनाया जा रहा है। दौरे को चुनावी तैयारियों के नजरिए से भी देखा जा सकता हैं, क्योंकि पार्टी हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है ‌। नये चेहरों को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा फिलहाल पार्टी स्तर पर इस विषय पर विचार नहीं हुआ है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों के जवाब में कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित माहौल मिल रहा है,2017 से पहले की स्थिति देख लिजिए पहले घर से बाहर निकलने में भय का माहौल होता था और आज रात में भी घर से बाहर निकल सकती है। कानून हाथ में लेने वाले के खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई करती है।

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा विवाद पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मामले की एस आईटी जांच चल रही है जांच की अवधि इसलिए बढ़ाई गई है ताकि प्रकरण से जुड़ा कोई भी दोषी बच न सके। उन्होंने कहा घटना से सभी राम भक्त आहत हैं, लेकिन सरकार निष्पक्ष जांच करा रहीं हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कि जाएगी। पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा इसकी तारीख चुनाव आयोग तय करता है। जब भी तारिख तय होगी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। विपक्ष के आरोपों पर कहा विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। जिन लोगों का इतिहास राम भक्तों पर गोली चलवाने का रहा है, उन्हें इस विषय पर नैतिकता की बात करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा निष्पक्ष जांच के चलते इस प्रकरण में आगामी चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला और भाजपा सरकार की मंशा एवं कार्रवाई दोनों भली-भांति समझती है।

 

 

बाइट ( पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *