Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं गाली -गलौज,जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सोनभद्र अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं गाली -गलौज,जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -8/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर भोपाल से धर दबोचा गया अभियुक्त

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने शक्ति नगर थाने पर पंजीकृत मुकदमा धारा 69,351,(३)352 बीएन एस संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सूरज शाह उम्र करीब 22वर्ष पुत्र अनिल शाह ग्राम देउरा पोस्ट पचौर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से गिरफ्तार किया है। अनपरा थाना अंतर्गत वादिनि के तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली -गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसे लेकर विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाशी की जा रही थी। सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप उपयोग किए जाने के आधार पर उसके नये मोबाइल नंबर विकसित किए गए। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम (मध्यप्रदेश) के भोपाल शहर पहुंची। प्रारंभिक दबिश के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बच निकला तथा उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसके बाद भी पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही तथा धरातलीय अभिसूचना तथा सटीक एम्बुश के आधार पर अभियुक्त को 7 जुलाई को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एम आईजी ब्लाक – A1 कक्ष संख्या -203 भोपाल मध्यप्रदेश से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया तथा बुधवार 8 जुलाई को आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अनुसार अभियुक्त इंजीनियरिंग बीटेक का छात्र होने के कारण तकनीकी साधनों एवं सर्विलांस से बचने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने धैर्य, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना के प्रभावी समन्वय से अभियुक्त को सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *