यूपी -सोनभद्र
दिनांक -28/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में ओबरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं एससी, एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वादिनी द्वारा ओबरा थाना पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या से हुई। अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। गर्भधारण होने पर अभियुक्त उसे नोएडा ले गया, जहां विवाह का आश्वासन देकर गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया तथा उसकी जानकारी के बिना गर्भपात संबंधी दवा देकर 27.5.2026 को एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। बाद में विवाह की बात करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मारपीट, अभद्रता एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। तहरीर के आधार पर ओबरा थाना पर धारा 69, 89, 115(2), 352 बीएनएस तथा धारा 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। ओबरा पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर 28.6.2026 को समय करीब 6 बजकर 10 मिनट पर शारदा मंदिर, ओबरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र राजेश मौर्या निवासी ग्राम परही ,मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7