Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली पुलिस ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित*

*सिंगरौली पुलिस ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित*


सिंगरौली – मध्यप्रदेश

 

दिनांक 28/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एफआरवी स्टाफ की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़ित

 

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस ने रविवार की भोर लगभग 4 बजे चौकी खुटार की एफआरवी- 4 नियमित भ्रमण पर थी।

भ्रमण के दौरान खुटार बाजार के पहले तालाब के पास पुलिस टीम को बाबूलाल केवट निवासी ग्राम ढेकी मिले, उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी सुमन केवट उम्र लगभग 25 वर्ष को प्रसव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। इस दौरान सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया तथा अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। सूचना मिलने पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक योगेन्द्र मिश्रा एवं एफआरवी पायलट रामभुवन शाह ने तत्काल चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक शीतला यादव एवं रात्रि मुंशी प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी को सूचना दिया । समय पर पुलिस टीम ने नवप्रसूता एवं नवजात शिशु को पूरी सावधानी एवं संवेदनशीलता के साथ एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जच्चा एवं नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,। जिसमें मां एवं बच्चा दोनों पूर्णतः सुरक्षित पाए गए। परिजनों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सिंगरौली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सिंगरौली पुलिस का यह सराहनीय कार्य एक बार फिर साबित करता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की हर घड़ी में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक शीतला यादव चौकी प्रभारी खुटार, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी रात्रि मुंशी, आरक्षक योगेन्द्र मिश्रा तथा एफआरवी पायलट रामभुवन शाह की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *