यूपी -सोनभद्र
दिनांक 25/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

2 कार , एक फर्जी नंबर प्लेट, 2 मोबाइल 900 रुपये नकदी बरामद किया

गांजा,कार, मोबाइल, सहित अवैध गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
चोपन क्षेत्र सलखन में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ा
5 बोरियों में रखा गया था अवैध गांजा

उड़ीसा से गांजा लाकर यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई करतें थे
तस्करी में वाहन स्वामियों को किराए के तौर पर अच्छी रकम दी जाती थी
सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन पुलिस व एसओजी टीम ने 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शक्तिनगर – वाराणसी मार्ग पर डाला की तरफ से एक इनोवा कार एवं एक स्विफ्ट कार तेजी से आते दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर गांधी आश्रम के सामने सलखन क्षेत्र में दोनों वाहनों को रोक लिया तलाशी में दोनों वाहनों से प्लास्टिक की 5 बोरियों में रखा 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। साथ ही 2 मोबाइल फोन 900 रुपये नकदी बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट तथा बीएन एस सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे रायबरेली निवासी अपने सहयोगी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य ऊर्फ अंकुश के साथ उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति करतें थे। गांजा परिवहन के बदले उन्हें अच्छी रकम प्राप्त होती थी। वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायबरेली एवं आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करतें थे तथा तस्करी में उपयोग वाहन के स्वामियों को इसके बदले किराया दिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद,जावेद उम्र 37 वर्ष पुत्र मोहम्मद अमीन खां निवासी बरगदी मगठ थाना बक्सी का तालाब लखनऊ, अनुज कुमार मौर्य उम्र 26 वर्ष पुत्र रामसरोहन मौर्य निवासी टिकरा थाना गुरुबक्शगंज जिला रायबरेली हैं।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7