Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र म्योरपुर पुलिस पर हमला, राजकीय कार्य में बाधा डालने व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर 9 लोग गिरफ्तार हुए*

*सोनभद्र म्योरपुर पुलिस पर हमला, राजकीय कार्य में बाधा डालने व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर 9 लोग गिरफ्तार हुए*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 7/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस द्वारा पुलिस टीम पर हमला राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में शनिवार की रात 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा एक पीड़िता को सुरक्षार्थ उसके घर ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उसकी माता को सुपुर्द कर वापस लौटते समय विपक्षीगणों एवं उनके अन्य साथियों द्वारा लाठी-डंडा, बांस, रॉड व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया, जिससे पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आईं तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक सेवकों के साथ मारपीट की गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना म्योरपुर पर धारा 191(2), 121(1), 132, 352, 351(3) बीएनएस, धारा 3,4 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम एवं धारा 7 सीएलए एक्ट तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसके तहत आज रविवार को म्योरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त सम्बन्धित अभियोग में 9 अभियुक्तों को एयरपोर्ट रोड स्थित कर्बला, म्योरपुर के पास से समय लगभग 12 बजकर 44 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार पुत्र लाल बहादुर, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, राहुल शर्मा पुत्र संतराम शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर,

धनेश्वर पुत्र गुलाब शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, राम सुशील पुत्र शारदा प्रसाद, निवासी ग्राम तेन्दुआ, थाना बरगवहा, जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश, रोहित शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, गुलाब शर्मा पुत्र स्व० रामलखन, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर,

रेखा पत्नी संतराम शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, उर्मिला पत्नी धनेश्वर शर्मा, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर,

संजू पत्नी दिनेश कुमार, निवासी ग्राम पड़री कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र है।

NEWS POINT 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *