Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करने वाले वाहन सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करने वाले वाहन सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 7/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

पुलिस ने अवैध नंबर प्लेट के सहारे कोयला परिवहन पर किया प्रहार

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। रविवार को शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शक्ति नगर बीना मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला, चौकी बीना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ट्रेलर वाहन पर अंकित नम्बर UP64 H 8337 को रोककर उसके अभिलेखों की जांच की गई। वाहन में लदे कोयले से संबंधित बिल्टी एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरान्त वाहन के चेचिस नम्बर MAT447243Y3N29571को ई-परिवहन,वाहन पोर्टल पर चेक करने पर उक्त वाहन का वास्तविक पंजीयन संख्या UP64 AT 5675 , होना पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वास्तविक पहचान छिपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर धारा 336(2), 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 48 वर्ष को 2 बजकर 50 मिनट पर शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट गई। गिरफ्तार अभियुक्त

अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष।एक कोयला लदा ट्रेलर, जिस पर अंकित नम्बर प्लेट – UP64 H 8337। वास्तविक पंजीयन संख्या – UP64 AT 5675। पुलिस टीम में सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, कांस्टेबल सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *