Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्तिनगर कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद जलाशय कथित नहाने गये दो नाबालिग किशोर लापता, पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश जारी*

*सोनभद्र शक्तिनगर कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद जलाशय कथित नहाने गये दो नाबालिग किशोर लापता, पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश जारी*


यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज

 

दिनांक 2/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद जलाशय कथित नहाने गये 2 नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लापता हो गए सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों की तलाश नाविकों के माध्यम से कराने में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद डैम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के आस-पास दो किशोर कथित तौर पर नहाने के दौरान लापता हो गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों की तलाश नाविकों के माध्यम से करा रहीं हैं। लापता नाबालिगो में अंकित दास पुत्र उदय दास, पियुष सिंह पुत्र मिथिलेश सिंह दोनों की उम्र लगभग 17/18 वर्ष बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि एक किशोर के कपड़े बोट प्वाइंट के दूसरे छोर पर मिले तथा एक के कपड़े झोले में रखे हुए पाए गए हैं। मौके पर शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों का पता लगवा रहीं हैं वहीं जिले के एनडीआरएफ टीम को भी सूचित कर दिया गया है।

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *