Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी टैम्पू अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन घायल*

*सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी टैम्पू अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन घायल*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक :-01/06/2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे /रोहित विश्वकर्मा

सोनभद्र/ जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक टैम्पू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को टैम्पू से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना से लोगों में चिंता का माहौल है।

अनपरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी जा रही है।

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *