यूपी -सोनभद्र
दिनांक 21/6/2029
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मई-2026 में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी में 66% सफलता दर के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामदगी के संबंध में पुलिस निरंतर प्रयासरत हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल फोन बरामदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र ने मई-2026 में 66 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए मई-2026 से अब तक कुल 302 खोए,गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल द्वारा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किया गया। मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं सतत अनुश्रवण का परिणाम है। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई। सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल अथवा निकटतम थाना पर सूचना दें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7