Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए एसपी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया*

*सोनभद्र जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए एसपी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 27/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिसके तहत जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त, चेकिंग एवं निगरानी कर रही है। इसी क्रम में एसपी द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर द्वारा थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत तथा जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। असामाजिक एवं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी निगरानी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

News Point 24×7…✍🏻

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

 

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *