Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली जिले में IFWJ पत्रकार संगठन सिंगरौली इकाई का कार्ड वितरण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक हुआ संपन्न*

*सिंगरौली जिले में IFWJ पत्रकार संगठन सिंगरौली इकाई का कार्ड वितरण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक हुआ संपन्न*


मध्यप्रदेश -सिंगरौली

 

दिनांक 17/05/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे /अमित कुमार

 

मध्यप्रदेश l सिंगरौली जिले मे विश्व के सबसे बड़े एवं पुराने संगठन (आईएफडब्ल्यूजे) इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट मध्य प्रदेश यूनिट की सिंगरौली इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान के नीति निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष बीपी सिंह की मौजूदगी में संभाग अध्यक्ष राज किशोर पांडे के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष IFWJ सिंगरौली अजय द्विवेदी के नेतृत्व में साथ ही उपाध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता ,महासचिव पप्पू शर्मा,सचिव अमित पाण्डेय और संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी के सहयोग साथ संगठन का कार्ड वितरण एवं कर्मवीर सम्मान कार्यक्रम सत्य इंटरनेशनल होटल में आयोजित हुआ जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जहां भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह सदर विधायक राम निवास शाह,देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन अध्यक्ष अमित तिवारी रेड क्रॉस चेयरमैन एसडी सिंह, अतिथि गण मौजूद रहे जहां कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के संरक्षक डॉ आरडी पांडे के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तदुपरांत सुनील पांडे के द्वारा भजन प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया जहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा गमन अतिथियों का पुष्प माला मोमेंटो एवं शाल देकर स्वागत सत्कार किया गया इसके बाद गणमान्य अतिथियों द्वारा इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों बधाई शुभकामना देते हुए पत्रकारों का समाज में क्या योगदान है की महत्ता पर विचार प्रकट किया गया जहां सभी अतिथियों द्वारा प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनके द्वारा समाज को आईना दिखाने का जो कार्य किया जा रहा है उसे पर अपने अपने वक्तव्य को प्रकट किया गया गणमान्य अतिथियों का स्वागत और अंत में आभार इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष अजय द्विवेदी द्वारा किया गया उनके द्वारा भी संगठन की माता पर विचार प्रकट किया गया। अतिथियों के द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही समाज के अन्य विधा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मवीरों का भी सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया..

News Point 24×7..✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *