मध्यप्रदेश -सिंगरौली
दिनांक 23/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे /अमित कुमार

मध्यप्रदेश -सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन एवं सर्वप्रिय सिंहा भा.पु.से.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन तथा राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की निगरानी में अवैध उत्तखनन पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। चितरंगी प्रभारी का वनविभाग एवं सोनघडियाल अभ्यारण के अधिकारियो के साथ चर्चा के दौरान सोनघडियाल अभ्यारण एवं वनविभाग के अधिकारियो द्वारा बताया गया था कि इस समय मगरमच्छ एवं घडियालो का प्रजनन काल होता है, जो मार्च अप्रैल एवं मई के महीनों में मादा घड़ियाल रेतीले नदी तटों पर अंण्डे देती है।
अवैध उत्तखनन से उनकी निषेचन प्रकिया बाधित होती है। इसके अतिरिक्त इण्डियन स्किमर पक्षी (पंचीरा) जिसका मूल निवास बांग्लादेश है ,जो नियमित रूप से अप्रैल से 15 जून तक अपने प्रजनन के लिये सोन नदी के घाटो गांगी ,फूलकेश, खैरा की तरफ आते है, एवं घाटो के किनारे रेतीले नदी तटो पर अण्डे देते है। इनके संरक्षण के लिये वन विभाग चितरंगी द्वारा यहा पर इनका रहवास भी बनाया गया है। अवैध उत्तखनन से इनकी प्रजनन प्रकिया भी बाधित होती है। थाना चितरंगी क्षेत्रान्तर्गत अवैध उत्तखनन एवं परिवहन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के अभियान अन्तर्गत 23-24/5/2026 की दरम्यान रात में थाना प्रभारी चितरंगी को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम गांगी सोन नदी से कुछ लोग ट्रैक्टर से अवैध उत्तखनन कर परिवहन कर प्रकृति को क्षति पहुंचा रहे है । सूचना पर प्रभारी थाना चितरंगी द्वारा तत्काल पुलिस टीमो को अवैध उत्तखनन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा ग्राम गांगी सोन नदी में घेराबंदी की गई अभियुक्त रात्रि में अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाते हुये भाग निकले मौके पर अवैध उत्तखनन में संलिप्त चार बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर रेत से भरी हालत में जप्त किया। गया। चालको के विरुद्ध अप. धारा 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29, 39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि. पंजीकृत कर विवेचना किया जा रहा है। उत्तखनन में जप्त ट्रैक्टर वाहन निम्नलिखित नाम से पाये गये। लवलेश सिंह चौहान पिता नन्दलाल सिंह चौहान निवासी ग्राम गांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) अंकित धर द्विवेदी पिता उपेन्द्र धर द्विवेदी निवासी ग्राम फूलकेश थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) श्रेयांश प्रताप पिता संजय सिंह निवासी गांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) वीरेश धर व्दिवेदी पिता वैकुण्ठ धर द्विवेदी निवासी खैरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) चार बिना नंबर स्वराज ट्रैक्टर ट्राली रेत लोड कुल कीमत 20,18000, रुपये । इसके अतिरिक्त सभी ट्रैक्टरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही सहित जुर्माना की वसूली की जायेगी ।घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
NEWS POINT 24×7…✍🏻
News Point 24×7