Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र डीएम व एसपी ने घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निष्पक्ष समयबद्ध निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया*

*सोनभद्र डीएम व एसपी ने घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निष्पक्ष समयबद्ध निस्तारण का अधिकारियों को निर्देश दिया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -16/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र । सोनभद्र के घोरावल तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से घोरावल तहसील में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा ओबरा तहसील एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा दुद्धी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के हेतु प्रयास जारी है।

NEWS POINT 24×7…

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *