Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को 24 घंटे में चोपन पुलिस ने प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र जिले में मारपीट व जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को 24 घंटे में चोपन पुलिस ने प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 16/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर पटवध गांव चोपन से 3 वांछित अभियुक्तों को रात करीब 7 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए सभी को न्यायालय भेज दिया। अभियुक्तों में कृपाशंकर उम्र करीब 51 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी पटवध थाना चोपन, रविशंकर उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र कृपाशंकर निवासी पटवध थाना चोपन, शशिकांत उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र कृपाशंकर निवासी पटवध थाना चोपन सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त तहरीर के अनुसार शुक्रवार को जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा निवासी पटवध थाना चोपन सोनभद्र द्वारा थाने पर लिखित शिकायत दिया की घर के बंटवारे की बात को लेकर उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा,उनकी पत्नी पार्वती पुत्र रवि विश्वकर्मा, पुत्री मीनू विश्वकर्मा द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादिनि के पति रजनीश पर हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आयीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चोपन पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

 

दिनांक 15.05.2026 को वादिनी श्रीमती जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि घर के बंटवारे की बात को लेकर उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी पार्वती पत्नी कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनके पुत्र रवि विश्वकर्मा पुत्र कृपाशंकर विश्वकर्मा एवं पुत्री मीनू पुत्री कृपाशंकर द्वारा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से वादिनी के पति रजनीश विश्वकर्मा पर हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर मु.अ.सं. 0177/2026 धारा 109(1), 115(2), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना चोपन पुलिस द्वारा ग्राम पटवध चोपन से घेराबंदी कर मुकदमे से सम्बन्धित 3 वांछित अभियुक्तों को समय करीब 19:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अदद धारदार हथिया बरामद की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

कृपाशंकर पुत्र स्व ओमप्रकाश विश्वकर्मा उम्र करीब 51 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

रविशंकर पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र।शशिकांत पुत्र कृपाशंकर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र। प्रयुअदद धारदार हथिया।

दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 19:25 बजे, ग्राम पटवध चोपन

NEWS POINT 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *