Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, करमा थाना पर 71 मुकदमों के करीब मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण*

*सोनभद्र जिले में ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, करमा थाना पर 71 मुकदमों के करीब मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 10/5/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, करमा थाना पर 71 मुकदमों के करीब मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण

करीब 61,26,550 रुपये की शराब नष्ट की गई

सोनभद्र/ सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.5.2026 को करमा थाना परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 71 मुकदमों के मुकदमाती माल (अवैध शराब) का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया।
उक्त कार्यवाही सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। निस्तारण के दौरान बरामद शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए विधिवत रूप से नष्ट किया गया, जिससे इसके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।

अभियान के अंतर्गत नष्ट की गई मदिरा का विवरण निम्नवत है
कुल 64 मुकदमों से संबंधित कच्ची देशी शराब – 721 लीटर।
कुल 2 मुकदमों से संबंधित अंग्रेजी शराब – 12,239 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 61,19,500/-
कुल 5 मुकदमों से संबंधित देशी सरकारी शराब – 29 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,250 रुपये

थाना करमा पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

NEWS POINT 24×7…..✍️

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *