
यूपी -सोनभद्र
दिनांक 08-05-2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे

आपको को बता दे सोनभद्र जिले में जनगणना 2027 की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है गुरुवार से शुरू हुए “हमारी जनगणना-हमारा विकास” अभियान के पहले ही दिन जिले में रिकॉर्ड 19,984 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर नया रिकॉर्ड बनाया जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के निर्देशन में जिले में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया प्रशासन द्वारा गांव-गांव, स्कूलों और पंचायतों में लोगों को मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से स्वयं जनगणना करने के लिए प्रेरित किया गया
प्रदेश स्तर पर पहले दिन लगभग 98,832 लोगों ने स्व-गणना की, जिसमें सबसे ज्यादा भागीदारी सोनभद्र जिले की रही औरैया दूसरे स्थान पर रहा अधिकारियों ने इसे जिले की डिजिटल जागरूकता और प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम बताया है
जिला प्रशासन ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना अभियान चलेगा, जबकि 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में जिले को अधिक लाभ मिल सके।
News Point 24×7…..✍️
News Point 24×7