यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 07.05.2026*
रिपोर्ट/ सतीश दुबे /शत्रुघ्न कुमार
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सोनभद्र पुलिस का करारा प्रहार थाना अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी पर लगभग ₹27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

सोनभद्र / सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर दिनांक 8.2.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
प्रकरण की विवेचना एवं वित्तीय जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन से चल एवं अचल संपत्तियां अर्जित की गई थीं। उक्त के संबंध में थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 3.4.2026 को NDPS Act की धारा 68-F(1) के अंतर्गत संपत्तियों को फ्रीज/अभिग्रहित किए जाने की कार्यवाही की गई थी। अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30.04.2026 को पारित आदेश के माध्यम से उक्त कार्यवाही को विधिसम्मत मानते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किए जाने के आदेश की पुष्टि की गई है।
फ्रीज/अभिग्रहित संपत्तियों का विवरण।
इंडियन बैंक शाखा अनपरा स्थित बैंक खाते में जमा ₹1,15,175.90 की धनराशि। ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या-841 पर निर्मित मकान/भूमि जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,46,990.20 है।
पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र,
, उपनिरिक्षक संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा सोनभद्र,
, उपनिरिक्षक अशोक सिंह थाना अनपरा सोनभद्र,
, उपनिरिक्षक बहादूर सिंह थाना अनपरा सोनभद्र,
, उपनिरिक्षक रामलोचन थाना अनपरा सोनभद्,
, उपनिरिक्षक संतोष दीक्षित थाना अनपरा सोनभद्र,
, पंकज यादव थाना अनपरा सोनभद्र,
, सुनील यादव थाना अनपरा सोनभद्र ,
, संजय राम थाना अनपरा सोनभद्र,
, अजीत यादव थाना अनपरा सोनभद्र,
, रमेश गौड़ थाना अनपरा सोनभद्,
,पंकज यादव थाना अनपरा सोनभद्र,
,संतोष कुमार थाना अनपरा सोनभद्र,
,हेड कांस्टेबल किरन यादव थाना अनपरा सोनभद्र,
,कांस्टेबल माला थाना अनपरा सोनभद्र,
,कांस्टेबल फूलमति यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
,कांस्टेबल शिवम सिंह थाना अनपरा सोनभद्र,
, कांस्टेबल बुद्धविलास थाना अनपरा सोनभद्र,
,कांस्टेबल प्रवीण कुमार थाना अनपरा सोनभद्र, कांस्टेबल आकाश पाण्डेय थाना अनपरा सोनभद्र।

बाइट ( हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र)
NEWS POINT 24×7
News Point 24×7