Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत* 

*सोनभद्र जिले के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत* 


 

दिनांक -07 मई 2026

यूपी -सोनभद्र

आपको बात दे जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में तैनात युवा डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉ. अवधेश मिश्रा (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पुसौली गांव के निवासी बताए गए हैं जानकारी के अनुसार डॉ. अवधेश मिश्रा मेडिकल कॉलेज से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। साथी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हादसे पर गहरा दुख जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके कुछ स्थानीय लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी की है, हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

NEWS POINT 24×7 सोनभद्र /सिंगरौली

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *