यूपी -सोनभद्र
दिनांक -9/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

वीडियो बभनी क्षेत्र का बताया जा रहा है
सोनभद्र। सोनभद्र में बभनी विकास खंड के रंदह गांव से एक वीडियो सामने आया है। कथित तौर पर वीडियो में एक सरकारी योजना के तहत चल रहे मिट्टी खुदायी कार्य स्थल पर एक नाबालिग बच्चा फावड़े से काम करता दिख रहा है, जबकि कुछ महिलाएं टोकरी में मिट्टी ढोती नजर आ रही हैं। वीडियो में बच्चे से पूछने पर उसने बताया है कि वह करीब 4 दिन से इस कार्य में लगा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में कलम-किताब बैग लेकर स्कूल जाने कि उम्र में वह वे मजदूरी करते दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है।
हालांकि बच्चा किस परिस्थिति में और किसके कहने पर काम कर रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खबर वायरल वीडियो और उसमें बच्चे के बयान के आधार पर बनाई गई है। हम वीडियो की सत्यता और बच्चे के बयान की पुष्टि नहीं करते। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है। प्रशासन से मामले की जांच की अपेक्षा है।
News Point 24×7

News Point 24×7