यूपी -सोनभद्र
दिनांक -9/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस ने बीएनएस व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया
सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग की फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने कि कार्रवाई कि। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एएसपी मेविस टॉक और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त विकास गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोप है कि अभियुक्त ने नाबालिग पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 व 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार अभियुक्त विकास गुप्ता पुत्र राजकुमार उर्फ राजू गुप्ता, निवासी टीचर्स कॉलोनी, अंबेडकर नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा गली, शिवाजी मिनी स्टेडियम के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज का रहने वाला है।
पुलिस ने अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
News Point 24×7

News Point 24×7