यूपी -सोनभद्र
दिनांक -9/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सीओ ने त्योहारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए
सोनभद्र। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में गणमान्य व नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक में मूर्ति समितियों, रामलीला कमेटी और डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने सभी लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं नियमों का पालन करने की अपील की। इसके साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मूर्ति स्थापना तथा विसर्जन, रामलीला आयोजन और डीजे संचालन को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश दिए और पर्व के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
News Point 24×7

News Point 24×7