Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज के निजी अस्पताल में पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की बनारस में मौत
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज के निजी अस्पताल में पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की बनारस में मौत


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -1/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

परिजनों ने लगाया समय पर इलाज न करने और पैसे मांगने का आरोप

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज स्थित बनारस पॉली हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद 56 साल की महिला की वाराणसी में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रॉबर्ट्सगंज में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी और डाक्टर द्वारा बनारस ले जाने के लिए बोलकर ले जाया गया वहां समय पर इलाज नहीं मिला, इसलिए जान चली गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस रॉबर्ट्सगंज अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला। मृतका सुकरिया गांव निवासी रुक्मणी है। भतीजे संदीप ने बताया बुआ का 11 बजे पथरी का ऑपरेशन हुआ। 12 बजे डॉक्टरों ने कुछ नहीं बताया बोले मेरा बनारस में भी हॉस्पिटल है, यहां बीपी कंट्रोल करने की मशीन नहीं है। गार्जियन से बिना पूछे ही एंबुलेंस बुला ली। संदीप ने आरोप लगाया, रॉबर्ट्सगंज में आयुष्मान कार्ड से इलाज बताया था। बनारस पहुंचने पर 35 हजार की मांग की गई। हमने 20 हजार जमा भी किया, लेकिन चार घंटे तक कोई इलाज शुरू नहीं हुआ। इसी दौरान बुआ की मौत हो गई। पति श्रीनिवास ने बताया पथरी की शिकायत पर भर्ती कराया था। आयुष्मान कार्ड पर इलाज की बात कही गई थी। ऑपरेशन के बाद बोले बनारस चलना है। वहां भेज दिया, लेकिन साथ में कोई पेपर रिपोर्ट या खून जांच का कागज नहीं दिया। क्या स्थिति है, कुछ बताया नहीं। परिजनों का कहना है कि जब रॉबर्ट्सगंज वाले अस्पताल में बीपी कंट्रोल करने तक की सुविधा नहीं थी तो ऑपरेशन क्यों किया गया। बनारस में भी पैसे की मांग की गई और समय पर इलाज नहीं मिला। उन्होंने सीएमओ सोनभद्र से पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में निजी अस्पतालों में लगातार इस तरह की लापरवाही से मौतें हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों अस्पतालों के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और लापरवाही के आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

बाइट ( मृतक के पति श्रीनिवास निवासी सोनभद्र)

 

बाइट ( संदीप मृतक महिला का भतीजा सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *