यूपी -सोनभद्र
दिनांक -31/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई

सोनभद्र। सोनभद्र स्थित पुलिस लाइन चुर्क कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस कार्यालय चुर्क में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिषेक वर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात एसपी ने कार्यालय में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों और देश की आंतरिक सुरक्षा व अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, सीओ नगर, सीओ सदर,यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन एवं कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सोनभद्र स्थित सभी थानों पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई।
News Point 24×7

News Point 24×7