यूपी -सोनभद्र
दिनांक -31/10/206
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एसपी के निर्देश पर आयोजित कर पुलिसकर्मियों संग आमजन ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम परेड देखा

सोनभद्र। सोनभद्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 के सजीव प्रसारण को सोनभद्र जिले के सभी थानों एवं पुलिस लाइन में किया गया।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सभी थाना परिसरों और पुलिस लाइन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परेड के सीधे प्रसारण को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों के सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ परेड कार्यक्रम को देखा । इस अवसर पर उपस्थितो ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस विभाग के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के सहित आमजन में राष्ट्रीय एकता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बनाए रखना था।
News Point 24×7

News Point 24×7