Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के घोरावल में 200 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग-मूर्तियां चोरी होने का खुलासा न होने से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुच प्रदर्शन किए 

सोनभद्र के घोरावल में 200 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग-मूर्तियां चोरी होने का खुलासा न होने से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुच प्रदर्शन किए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -7/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

11 अक्टूबर तक खुलासे मामले के खुलासे कि मांग

 

सोनभद्र। सोनभद्र में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुड़िलाडीह पठकागांव स्थित भगवनियां तालाब के समीप करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में चोरी का मामला तूल पकड़ चुका है। बीते रविवार को मंदिर से शिवलिंग, मूर्तियां सहित पूजन सामग्री गायब मिलने के बाद आज काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह मंदिर में प्राचीन शिवलिंग, स्फटिक की बताई जा रही गणेश और पार्वती की मूर्तियां, पीतल का बड़ा घंटा और पूजन सामग्री गायब मिली। घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि मामला मीडिया में आने के बाद भी अब तक बरामदगी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने 11 अक्टूबर 2026 तक मामले का खुलासा कर संतुष्ट करने की मांग की है। साथ ही मंदिर की सुरक्षा और चोरी गई धार्मिक सामग्री की बरामदगी की भी मांग उठाई है। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर होनी चाहिए और यदि जांच में किसी की भी भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस स्थल को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं, इसलिए प्रशासन पूरी पारदर्शिता से जांच करे। यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पुरानी धरोहर से जुड़ा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 11 अक्टूबर तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक घोरावल-राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, जितेंद्र कुमार, प्रमोद मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, अशोक कुमार पाठक, अवनीश पाठक, अंकित, संतोष कुमार, शशिकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

बाइट (आनंद राज पाठक निवासी घोरावल सोनभद्र)

 

बाइट ( जनार्दन पाठक घोरावल सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *