यूपी -सोनभद्र
दिनांक 8/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहा परिवहन विभाग व स्थानीय प्रशासन

सोनभद्र। सोनभद्र जिले की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले ऊर्जांचल क्षेत्र में प्रतिदिन डग्गामार वाहनों से सैकड़ों मज़दूरों को भूसे की तरह भरकर ढोया जा रहा है। सस्ते दर पर भाठ क्षेत्र से डग्गामार वाहनों में मजदूरों को भरकर ऊर्जांचल स्थित मेघा ई ( पूर्व में लैंको) अनपरा तापीय बिजली परियोजना, रेनुसागर पावर प्लांट, एनसीएल बीना आवासीय परिसर में वर्तमान समय में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा जहां दर्जनों मजदूरों को डग्गामार वाहन में भरकर प्रतिदिन कांट्रैक्टर के माध्यम से लाया जाना बताया जा रहा। एनटीपीसी सिंगरौली विस्तारिकरण कार्य में भी मजदूरों को भेड, बकरियों की तरह भरकर परियोजनाओं तक पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि ये डग्गामार वाहन डिबुलगंज क्षेत्र से होकर औडी मोड़ स्थित अनपरा कोतवाली , बीना चौकी व शक्ति नगर थाने को बड़े आसानी से पार कर जा रहें और स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारीयों की इनपर नजर भी नहीं पड़ रही है।, जिससे यह बे रोक-टोक धड़ल्ले से मजदूरों को ढो रहे हैं। क्षेत्र में ऐसे दर्जनों डग्गामार वाहन प्रतिदिन सवारियों को लाकर स्थानीय परियोजनाओं सहित अन्य कांट्रैक्टरो के यहां इन्हें पहुंचा रहे हैं। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ रहा है। जब कभी कोई घटना सामने आती हैं तो जिम्मेदारो की आंख खुलती हैं और कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा किया जाता है। सबसे बड़ी समस्या इन मजदूरों की यह है कि भाठ क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सरकारी सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था न होना इनके लिए अभिशाप सा बन गया है। मजदूर अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए डग्गामार वाहनों पर ही निर्भर है ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को इस ओर ध्यान देकर उचित परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे ये मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश न हो। हमने मजदूरों से भी बात कर उनसे यह जानने का प्रयास किया आखिर क्यों वह इस तरह डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करनते है इसपर उन्होंने बताया कि भाठ क्षेत्र में कोई भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न होने से उनकी डग्गामार वाहनों से सफर करना मजबूरी हो जाती है जिसका डग्गामार वाहनों के चालकों द्वारा जमकर मनमानी किराया वसुलकर लाभ उठाया जाता है। एनसीएल बीना परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय एवं बीना आवासीय परिसर में निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्य में भाठ क्षेत्र से डग्गामार वाहन में भरकर दो दर्जन से भी ज्यादा मजदूरों को प्रतिदिन चालक अनुसार कांट्रैक्टर के माध्यम से लाया जाता है।
बीतें कुछ समय से डग्गामार वाहनों से मजदूरों को बड़ी संख्या में ढोने का काम बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन व परिवहन विभाग पूर्व में हुई सड़क दूर्घटनाओ से सबक लेता नहीं दिख रहा है। खबरों के अनुसार पूर्व में बारातियों को लेकर जा रही पिक अप के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और करीब 9 लोग घायल हो गए थे ,साथ ही वाहनों के चपेट में आने से स्थानीय राहगीरों एवं बाइक सवारों की भी घायल होने व मौत की खबरें सामने आती रहती है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहनों के खिलाफ प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसा लगता है निर्देश के बावजूद सोनभद्र में डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण पाना स्थानीय प्रशासन के अभियान में नहीं है इसलिए ये वाहन धड़ल्ले से क्षेत्र में परिवहन कर मजदूरों को बे रोक-टोक ढोल रहें हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन से जवाब तलब करते हुए निर्देश दिए हैं कि कहीं भी डग्गामार वाहन एवं बिना परमिट की बसें या अन्य वाहन सड़कों पर चलते पाए गए, तो संबंधित क्षेत्रीय अधिकारीयों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7