यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी एवं रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार शक्तिनगर पुलिस ने एक महिला को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर को राजा परसवार बैगा बस्ती क्षेत्र से पकड़ा है। महिला मूल रूप से ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में शक्तिनगर में रह रही थी। पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शक्ति नगर सत्येन्द्र कुमार राय बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
News Point 24×7
News Point 24×7