यूपी -सोनभद्र – अपडेट
दिनांक 5/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या के सनसनीखेज घटना का 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। बीते गुरुवार को थाना विण्ढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरूखाड़ में रजनीकान्त पुत्र अश्वनी गोंड, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम पतरिया, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल के निकट मृतक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP 64 B 3004 भी खड़ी मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल, साक्ष्य संकलन एवं घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के द्वारा करते हुए समुचित निर्देश देकर घटना के अनावरण हेतु लगया गया। तहरीर के आधार पर धारा 103(1), 238(A) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के प्रयासों एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर दिनांक गुरुवार रात करीब 8 बजकर 29 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से अभियुक्त दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि उसे मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी थी, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिशवश वह मृतक को बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया और घटना में प्रयुक्त चापड़ से उसकी हत्या कर दी। घटना के उपरान्त उसने मृतक का मोबाइल फोन, आला कत्ल (चापड़) तथा अपने पहने हुए कपड़ों को झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त सामान को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश पुत्र जीत सिंह, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम केवाल, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7…✍🏻

News Point 24×7