अपडेट
यूपी -सोनभद्र
दिनांक 29/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। शक्तिनगर थाने पर 28.5.2026 को प्रार्थिनी फुलमती देवी पत्नी रामजीवन पनिका निवासी ग्राम कचनी थाना बैढ़न जनपद सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री आशा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष अपने पति महेंद्र पुत्र दशरथ निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के साथ थाना शक्तिनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।
27.5.2026 की रात्रि अभियुक्त महेंद्र शराब के नशे में घर आया, जहां पति-पत्नी के मध्य विवाद के दौरान आरोप है कि अभियुक्त द्वारा कपड़े से गला दबा देने के कारण आशा देवी अचेत हो गई, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर धारा 105 बीएनएस बनाम महेंद्र पुत्र दशरथ पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त महेन्द्र गुप्ता को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (एक अदद लेगी) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
महेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व. दशरथ निवासी हाल पता खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, स्थायी पता ग्राम भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष को बोदरा बाबा रेलवे पुल अण्डरपास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।
News Point 24×7…✍🏻
News Point 24×7