यूपी -सोनभद्र
दिनांक:3/5/2026.
रिपोर्ट: सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र:/ सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा रविवार की मध्यरात्रि ऑपरेशन “ऑल आउट ” अभियान के तहत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
देर रात सड़कों पर उतरकर उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघनता से जांच किया एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखनें हेतु संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाहन चालकों को उन्होंने यातायात नियमों के पालन करने सहित ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दिया। तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सभी क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी अपने – अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रातभर अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनुसार अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखनें हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
News Point 24×7 सोनभद्र की हर छोटी बड़ी खबरों के साथ…. ✍️✍️✍️
News Point 24×7