Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले के म्योरपुर में एकल अभियान के कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा हुनरमंद बनने का अवसर

सोनभद्र जिले के म्योरपुर में एकल अभियान के कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा हुनरमंद बनने का अवसर


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -03/11/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे

 

 

 

म्योरपुर/सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के कस्बा स्थित म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को एकल अभियान के तत्वावधान में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर (कौशल विकास केंद्र) का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी-4 के जोनल प्रभारी सुभाष ने मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रेणुकूट अंचल अध्यक्ष अमरकेश सिंह ने केंद्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, बच्चों एवं महिलाओं को कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए दो शिफ्ट निर्धारित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि दूर-दराज के गांवों में रहने वाले ऐसे बच्चे, जो किसी कारणवश केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए बस के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे ग्रामीण अंचलों के युवाओं और महिलाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ने में मदद मिलेगी।

केंद्र की शुरुआत को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी, दीपक सिंह, अमरेश, पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, गगन, निरुपमा देवी, बुद्धिनारायण, श्वेता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -3/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *